2028 सिहस्थ मेले में शाही स्नान दिवस पर ट्रेन उज्जैन नहीं आएगी।

2028 सिहस्थ मेले में शाही स्नान दिवस पर ट्रेन उज्जैन नहीं आएगी।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

2028 सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारी के बीच रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों का विशेष दल उज्जैन आसपास के प्रस्तावित होल्डिंग एरिया और फ्लैग स्टेशनों का निरीक्षण करने पहुंचा। अधिकारियों ने अलग-अलग स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास मार्ग का निरीक्षण किया। एडीआरएस अक्षय कुमार ने बताया कि आने वाले शाही स्नान के दिनों मे भीड़ को देखते हुए ट्रेनो को उज्जैन स्टेशन तक नहीं लाया जाएगा। शाही स्नान पर उज्जैन आने वाली सभी ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका जाएगा। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। वही रेलवे अधिकारियों ने बताया नईखेड़ी स्टेशन पर चार और नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी आशीष सिंह ने स्टेशनों से घाटों तक बस सेवा शुरू करने की निर्देश दिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें