सहारनपुर थाना गंगोह मे नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गंगोह पुलिस की कार्रवाई,पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी

सहारनपुर थाना गंगोह मे नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गंगोह पुलिस की कार्रवाई,पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

सहारनपुर। जनपद के थाना गंगोह क्षेत्र में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना गंगोह पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें