थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
आज दिनांक 24.04.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की घटना कारित करने वाला अभियुक्त सलाउद्दीन पुत्र नवाब अली निवासी कब्रिस्तान के पास ग्राम बदरपुर थाना ट्रोनिका सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष को चौकी क्षेत्र पचायरा से गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से थाना अंकुर विहार गाजियाबाद क्षेत्र से चोरी की गई 01 मोटरसाइकिल बरामद हुयी है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर सुसंगत धारा 317 (2)/317 (5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं पहले घूमफिर कर रैकी करता हूँ तथा मौका पाकर दो पहिया वाहन को चोरी कर लेता हूँ, चोरी की मोटरसाइकिलों को जंगल व घनी झाड़ियां में छिपा देता हूँ और मौका देखकर वाहन को दिल्ली कबाडी बाजार में बेच देता हूँ। मेरे पास से जो मोटरसाइकिल बरामद हुयी है वह मैंने करीब 01 वर्ष पहले अंकुर विहार क्षेत्र से चोरी की थी। आज मौका पाकर मैं इस मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने मुझे पकड़ लिया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- सलाउद्दीन पुत्र नवाब अली निवासी कब्रिस्तान के पास ग्राम बदरपुर थाना ट्रोनिका सिटी कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 24 वर्ष ।बरामदगी का विवरण -कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,अभियुक्त के विरूद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद होने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। तथा पूर्व में भी घर में चोरी का 01 अभियोग, आबकारी अधिनियम का 01 अभियोग, गम्भीर चोट कारित करने का 01 अभियोग व थाना अंकुर विहार में मोटरसाइकिल चोरी का 01 अभियोग (कुल 05 अभियोग) पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












