इधर पिता शादी के कार्ड बांट रहा था उधर बेटी घर से लापता।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन में पवांसा थाना क्षेत्र से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता अपनी बड़ी बेटी के शादी के कार्ड बांटने बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 3:00 बजे परिजनों को पता चला की युवती बिना बताए घर से कहीं चली गई है। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद युवती का कोई पता नहीं चलने पर पवांसा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पिता ने बताया 1मई को यूवती का विवाह है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कमर्शियल मंडलोई जी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्षय और साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती की भोपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस टीम तुरंत भोपाल रवाना हुई और युवती को सह कुशल उज्जैन लेकर आई। ज्योति ने बताया वह पारिवारिक विवाद के चलते अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस द्वारा इन 36 घंटे में समय पर की गई कार्रवाई से एक अप्रिय घटना टल गई, परिवारजनों ने राहत महसूस की।












