डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण में बड़ी लापरवाही: 159 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, प्रशासन सख्त

डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण में बड़ी लापरवाही: 159 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, प्रशासन सख्त

संवाददाता संतोष यादव, उज्जैन।

देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुल 159 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसे प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में इस तरह की अनदेखी को लेकर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। संबंधित कर्मचारियों को जनगणना अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में उनसे अनुपस्थिति का स्पष्ट कारण मांगा गया है और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन का कहना है कि डिजिटल जनगणना एक अहम प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय है। ऐसे में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहकर प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal