हाथरस पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 इंस्पेक्टर और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले

हाथरस पुलिस में बड़ा फेरबदल: 4 इंस्पेक्टर और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत चार इंस्पेक्टर और पांच उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों का मकसद जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाना बताया जा रहा है। जारी सूची के अनुसार, मुरसान कोतवाली के निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह कोतवाली हाथरस सदर की आगरा रोड चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को मुरसान का नया कोतवाली प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, कोतवाली चंदपा में तैनात इंस्पेक्टर (क्राइम) जयप्रकाश को सादाबाद का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। सादाबाद में कार्यरत नदीम असगर को सम्मन सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक पद से हटाकर लोक शिकायत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सुनील कुमार वर्मा को लोक शिकायत प्रकोष्ठ से स्थानांतरित कर अपर पुलिस अधीक्षक का वाचक बनाया गया है।

तीन पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले

उपनिरीक्षकों के स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। सत्यपाल यादव को पुलिस लाइन से आगरा रोड चौकी (सदर कोतवाली) का प्रभारी बनाया गया है। यदुनाथ सिंह को देदामई चौकी (थाना सासनी) से हटाकर मेंडू गेट चौकी (कोतवाली) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, देवेंद्र पाल सिंह को मुरसान थाना से स्थानांतरित कर देदामई चौकी (थाना सासनी) का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें