इटावा: संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी भंग

इटावा: संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी भंग

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यभान सिंह चौहान के निर्देश पर सभी जिलों की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए तथा नए सिरे से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जोड़कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाए।इसी क्रम में ब्रजेश मिश्रा ने इटावा की जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया। उन्होंने बताया कि संगठन को सशक्त बनाने और विस्तार देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि जल्द ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिसमें संगठन के प्रति समर्पित और सक्रिय लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal