ब्राह्मण समाज, राजनगर एक्स्टेंशन विषय: राजनगर एक्स्टेंशन में ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

ब्राह्मण समाज, राजनगर एक्स्टेंशन विषय: राजनगर एक्स्टेंशन में ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया 

संवादाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

ग़ाज़ियाबाद, 25 अप्रैल 2026: आज गुलमोहर गार्डन सोसाइटी, राजनगर एक्स्टेंशन में ब्राह्मण समाज राजनगर एक्सटेंशन द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया एवं सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित द्विजेंद्र शर्मा ने की एवं मुख्य वक्ता के रूप में कोर कमेटी सदस्य श्रीमती ममता शर्मा उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ।  मुख्य अतिथि के रूप में पंडित जे के गौड़ ( राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा , विशिष्ट अतिथि के रूप में अजय शर्मा ( पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद व प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय सदस्यता अभियान ,मुकेश पंडित पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय लोकदल ,संजीव शर्मा ( वरिष्ठ कांग्रेस नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कांग्रेस ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  मंच संचालन प्रसिद्ध कवि श्री वैभव शर्मा द्वारा ओजस्वी शैली में किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित ब्राह्मण समाज के सदस्यों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को समाज के प्रति उनके योगदान के लिए प्रतीक चिन्ह, टीका एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पंडित शिवेंद्र गौड़ एवं पंडित पीयूष मिश्र रहे। ब्राह्मण समाज के सचिव पंडित चंद्रमोहन शर्मा ने ब्राह्मण समाज द्वारा वर्ष भर किए गए सामाजिक कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समाज द्वारा गरीब बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा सहायता एवं धार्मिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पंडित तुषार कौशिक ( महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल युवा ग़ाज़ियाबाद एवं पंडित आयुष कौशिक एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज एकता संघ ) का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि पंडित जे के गौड़ ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम के बारे में सभी को बताया और उनसे प्रेरणा लेकर अपने समाज की भलाई और मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी ब्राह्मणों को एक साथ होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं और इसीलिए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। उन्होंने जन्मोत्सव पर एक भव्य शोभायात्रा गाजियाबाद नगर में अगले वर्ष निकलने का प्रस्ताव भी रखा। मुख्य वक्ता श्रीमती ममता शर्मा ने अपने संबोधन में कहा “भगवान परशुराम जी अन्याय के विरुद्ध शक्ति और शास्त्र के समन्वय के प्रतीक हैं। आज के युग में समाज को उनके आदर्शों पर चलकर शिक्षा, संस्कार एवं एकता को मजबूत करना होगा।” समाज के अध्यक्ष पंडित द्विजेंद्र शर्मा ने सभी बंधुओं से आह्वान किया कि वे संगठित रहकर ब्राह्मण समाज के कार्यों और ब्राह्मणों के उत्थान में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में राजनगर एक्स्टेंशन के सैकड़ों ब्राह्मण परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम मे बच्चों और मातृ शक्ति की भी अच्छी उपस्थिति रही। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहर प्रस्तुति भी हुई जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा। हालांकि पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियां बजती रही क्योंकि कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र कवि वैभव शर्मा जी अपनी ओजस्वी कविताओं के साथ कर रहे थे। कार्यक्रम में जाने माने कवि एवं लेखक श्री विनय कुमार झा ने अपनी रचना प्रस्तुत की। अध्यक्ष के उद्बोधन एवं भोजन प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।  एडवोकेट आयुष कौशिक ने आए सैकड़ो की संख्या में आए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता व राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरडी शर्मा , भाजपा नेता राजेश चतुर्वेदी , भाजपा नेता उमा शंकर शर्मा , मंडल अध्यक्ष नंदग्राम हेमंत त्यागी , मंडल मंत्री विपिन शर्मा , पूर्व अध्यक्ष गुलमोहर सोसाइटी अभिषेक पांडे , वरिष्ठ समाजसेवी राजन त्रिपाठी ,भाजपा नेता गौरव शर्मा सिहानी , हिमांशु शर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा गाजियाबाद , वरिष्ठ एडवोकेट गौरव मिश्रा राउज एवेन्यू , एडवोकेट आशीष शर्मा , एडवोकेट धनंजय दीक्षित राउज एवेन्यू कोर्ट , एस आई मोहित शर्मा , एस आई बलवेंद्र सिंह सिवाच , एसओ नरेश शर्मा वरिष्ठ समाजसेवी संजय कौशिक , भाजपा नेता बिरजू पंडित , एडवोकेट निशांत कौशिक , विनीत शर्मा भाजपा नेता , एडवोकेट अरविंद कौशिक ,एडवोकेट विकास शर्मा , वरिष्ठ नेता लक्ष्मण पंडित के बेटे राहुल शर्मा , ब्लॉक प्रमुख मुकेश पंडित के बेटे शिवम पंडित , अश्वनी पंडित , राघव शर्मा, योगेंद्र शर्मा , अभिषेक , मोहित , बबलू , करण शर्मा , विवेक शर्मा , ललित कौशिक , कृष्ण पंडित , एडवोकेट हर्षित , अंकित पचौरी , लक्ष्य , शतांशु , तपन चक्रवर्ती,अशोक पालीवाल , प्रदीप माहेश्वरी , एडवोकेट नितिन शर्मा , मोना शर्मा , उमेश शर्मा , ममता शर्मा , लक्ष्मी शुक्ला , एनसी पाराशर , डॉ प्रदीप शर्मा , विनोद उपाध्याय , शरधा शर्मा , सुरेश चंद शर्मा , अल्पना शर्मा , धावनी कौशिक , सोनिया कौशिक , एडवोकेट सुनील कौशिक , एडवोकेट कपिल कौशिक तीशाज़ारी, संजय कुमार कौशिक , ओम उपाध्याय , विजय बहादुर मिश्रा , युग कौशिक , पंकज मिश्रा , प्रमोद चतुर्वेदी एडवोकेट , संदीप शर्मा एडवोकेट , एडवोकेट सुनील गौड़ , एडवोकेट रितेश झा, एडवोकेट मनोज शर्मा क्रासिंग ,योगेश शर्मा युग कौशिक एडवोकेट आदि लोग सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें