राजापुर बिंधन में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ, युवाओं में उत्साह

राजापुर बिंधन में ओपन जिम का हुआ शुभारंभ, युवाओं में उत्साह

संवाददाता कुमुद कृष्ण

प्रतापगढ़। जिले के राजापुर बिंधन गांव में आज सीएसआर निधि के माध्यम से विद्यार्थियों, नौजवानों एवं आम जनमानस के लिए ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि श्री राय साहब सिंह जी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस पहल से गांव के युवाओं और बच्चों को अब आधुनिक व्यायाम उपकरणों की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं, लेकिन अब केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं पहुंच रही हैं। यह ओपन जिम युवाओं के शारीरिक विकास, फिटनेस और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।बताया गया कि एक सेट विद्यालय परिसर (जहां कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई होती है) में तथा एक अन्य सेट पटना देवी धाम परिसर में स्थापित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री पवन गौतम जी, मंडल अध्यक्ष श्री मनोज पटेल जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश पाण्डेय जी अजीत मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

ये भी पढ़ें होमगार्ड्स इनरोलमेंट-2025: ADG प्रयागराज जोन द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण; शुचिता और सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें