मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: मेडिकल कॉलेज गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: मेडिकल कॉलेज गेट पर दो पक्षों में जमकर मारपीट

संवाददाता मुकेश कुमार

शहर कोतवाली नगर क्षेत्र के डाक बगला स्थित मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामूली बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते यह विवाद गाली-गलौज से बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब सड़क किनारे खड़ी बाइकों के बीच से निकलते वक्त एक मोटरसाइकिल का पहिया वहां खड़े एक युवक से छू गया। इस छोटी सी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में उग्र हो गई और मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और हाथापाई हुई। इस दौरान एक पक्ष दूसरे पर भारी पड़ता नजर आया। मारपीट के दौरान वहां मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोग और दूसरे पक्ष की महिलाएं बीच-बचाव के लिए आगे आईं। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया, जिसके बाद एक पक्ष मौके से चला गया। बताया जा रहा है कि झगड़े में शामिल एक व्यक्ति मेडिकल कॉलेज का कर्मचारी है, हालांकि दोनों पक्षों की स्पष्ट पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के समय मेडिकल कॉलेज के सुरक्षा कर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे अधिकांश समय मूकदर्शक बने रहे। केवल एक सुरक्षा कर्मी ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।घटना की सूचना पीड़ित द्वारा डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक प्रेम पाल सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पर झगड़े की सूचना प्राप्त हुई है और मामले में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया