हीट स्ट्रोक से गिरे व्यक्ति की जान बची: महानगर टीआई ने दिखाई तत्परता, सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

हीट स्ट्रोक से गिरे व्यक्ति की जान बची: महानगर टीआई ने दिखाई तत्परता, सिविल अस्पताल में कराया भर्ती

संवाददाता: आदित्य द्विवेदी, ऊंचाहार

मोहनलालगंज, लखनऊ। भीषण गर्मी के बीच इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए महानगर क्षेत्र में ड्यूटी चेकिंग पर निकले टीआई ने हीट स्ट्रोक से बेहोश हुए एक व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। सृजन विहार कॉलोनी के पास एक व्यक्ति अचानक तेज गर्मी के कारण बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद टीआई महानगर ने बिना देर किए तत्काल कार्रवाई की और बेहोश व्यक्ति को अपने वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। टीआई की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में जमकर सराहना की जा रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज के लिए प्रेरणादायक है।गौरतलब है कि इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते हीट स्ट्रोक के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में सतर्कता और समय पर सहायता बेहद जरूरी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें