उज्जैन में मेगा कॉम्बिंग गश्त: एक रात में 600 जवान सड़कों पर, 6 इनामी बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन में मेगा कॉम्बिंग गश्त: एक रात में 600 जवान सड़कों पर, 6 इनामी बदमाश गिरफ्तार 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में जिलेभर में मेगा कॉम्बिंग गश्त चलाई गई, जिसमें 600 से अधिक पुलिस जवानों ने एक साथ सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस विशेष गश्त अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 185 स्थाई वारंट और 110 गिरफ्तारी वारंट तामील किए। इसके अलावा 6 इनामी आरोपियों को भी दबोच लिया गया, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा देर रात तक चलाए गए इस अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, अपराधियों की धरपकड़ और विभिन्न थाना क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal