तालाबों के लिए निगम की नई पहल, स्वच्छ और साफ जल।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
उज्जैन शहर के तालाबों की बिगड़ती स्थिति सिंहस्थ 2028 को देखते हुए चिंता का विषय बनी हुई है। तालाबों में दुर्गंध मरी हुई मछलियां कंजी जमी हुई जैसे अन्य विषय को देखते हुए उज्जैन निगम द्वारा नैनो डिफ्यूजर डायरेक्टर तकनीकी का प्रयोग शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत उज्जैन मध्य क्षिर सागर तालाब से 8 दिन पहले से की गई। अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। निगम अधिकारियों का कहना है की नैनो एरेटर तकनीक से तालाबों में सुधार रही है पानी की गुणवत्ता। ज्ञात हो की जिला उज्जैन में सात तालाब मौजूद है।












