डाला वाहन पलटने से 20 श्रद्धालु घायल, सीएचसी में इलाज जारी
जिला संवाददाता: अमित शुक्ला | कुंडा, प्रतापगढ़
बेंती रोड मौली के पास सोमवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां श्रद्धालुओं से भरा डाला वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
झंडा चढ़ाकर लौट रहे थे श्रद्धालु
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु हौदेश्वर नाथ धाम से झंडा चढ़ाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल कुंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है।
राजा भैया मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए कुछ घायलों को अपने वाहन से अस्पताल भिजवाया और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
पुलिस कर रही जांच
बताया जा रहा है कि सभी घायल मियां का पुरवा, कुंडा के निवासी हैं। इधर, मौके पर पहुंची कुंडा पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या, शव पेड़ से लटकाया












