रोशनी की नई राह: पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम ,पीएम सूर्य घर योजना लाभ उठाने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

रोशनी की नई राह: पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रदेश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर मजबूत कदम ,पीएम सूर्य घर योजना लाभ उठाने हेतु आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर, 28 अप्रैल 2026मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यू०पी०नेडा), विभूति खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ द्वारा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पी०एम० सूर्यघरः मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर प्रति परिवार प्रति माह 300 यूनिट तक निःशुल्क विद्युत उपलब्ध कराने तथा बिजली बिल काम करना है, जिसके तहत घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए 60% तक की भारी सब्सिडी और बहुत कम ब्याज दर पर आसान लोन मिलता है। योजना के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनुमन्य अनुदान निम्नवत है—

– 01 किलोवाट हेतु सब्सिडी: ₹45,000/- तक

– 02 किलोवाट हेतु सब्सिडी: ₹90,000/- तक

– 03 किलोवाट से 10 किलोवाट हेतु सब्सिडी: ₹1,08,000/- तक

इच्छुक आवेदक योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत सर्वप्रथम पोर्टल पर पंजीकरण किया जाता है, तत्पश्चात आवेदन पत्र भरकर संबंधित विद्युत वितरण निगम (DISCOM) से अनुमोदन प्राप्त किया जाता है। अनुमोदन उपरांत सोलर पैनल स्थापित कर नेट मीटरिंग एवं बैंक विवरण अपलोड करें। योजना के अंतर्गत 03 किलोवाट तक की क्षमता हेतु लगभग 07 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी (Collateral-Free) ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है तथा उसके पास स्वयं का छतयुक्त आवास होना चाहिए, जिसमें वैध विद्युत कनेक्शन स्थापित हो। साथ ही, आवेदक द्वारा पूर्व में किसी अन्य सोलर सब्सिडी योजना का लाभ न लिया गया हो। आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, नवीनतम विद्युत बिल, मोबाइल नंबर तथा बैंक पासबुक अथवा रद्द चेक सम्मिलित हैं। इस योजना का उद्देश्य न केवल विद्युत बचत सुनिश्चित करना है, बल्कि उपभोक्ताओं को अतिरिक्त विद्युत उत्पादन कर उसे ग्रिड को विक्रय करने का अवसर प्रदान कर आय का एक अतिरिक्त स्रोत उपलब्ध कराना भी है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा (मोबाइल नंबर-8958609182, 7065381846), कक्ष संख्या-111, विकास भवन, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा, जनपद गौतमबुद्धनगर में संपर्क कर सकते हैं। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें