जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्यायें
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी 




दिनांक: 27 अप्रैल 2026गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूपत् त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया एवं जूम के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें शिकायतों से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश दिए।जनता के दौरान एडीएम जे अंजुम बी भी उपस्थित रहीं।












