36 वारदातों को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल सोनकर गिरफ्तार।

36 वारदातों को अंजाम देने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल सोनकर गिरफ्तार।

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

नशे के सौदागर और शहर की शांति भंग करने वाले गुंडों के खिलाफ अब इंदौर पुलिस प्रशासन ने अपनी तीसरी आंख खोल दि हैं। इंदौर कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के हंटर का असर अब धरातल पर भी दिखने लगा है। बीते 2 महीने से पुलिस प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहा कुख्यात बदमाश, तस्कर राहुल सोनकर आखिर पुलिस की जकड़ में आ ही गया। द्वारकापुरी पुलिस ने ब्रेक ट्रेसिंग के जरिए एक ऐसे शातिर तस्कर को दबोचा है जिसने शहर और देहात के थानों में अपराधों की झड़ी लगा रखी थी। पकड़े गए अपराधी का प्रोफाइल किसी बड़े माफिया से काम नहीं है। आरोपी के खिलाफ इंदौर और इंदौर के आसपास के क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक संगीत मामले दर्ज हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें