कोर्ट के आदेश के बावजूद दबंगों का खेल: पत्रकार की पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश

कोर्ट के आदेश के बावजूद दबंगों का खेल: पत्रकार की पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश

मामला न्यायालय में विचाराधीन, फिर भी कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दबाव– विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, 112 पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस– पीड़ित पत्रकार ने थाना प्रभारी से लगाई न्याय की गुहार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

शमसाबाद/फर्रुखाबाद। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद दबंगों द्वारा कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक पत्रकार की पैतृक भूमि पर कब्जा करने का प्रयास सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वरिष्ठ पत्रकार महेश सिंह वर्मा पुत्र इच्छाराम निवासी मोहल्ला दलमीर खां ने बताया कि उनकी भूमि को लेकर सिविल जज न्यायालय में मूल वाद संख्या 59/16 (महेश बनाम सियाराम आदि) विचाराधीन है। इस मामले में न्यायालय ने 29 फरवरी 2016 को अस्थायी आदेश पारित करते हुए सियाराम पुत्र विद्याराम, महेश पुत्र जयराम, महेश पुत्र वसंत लाल व कप्तान पुत्र रामनाथ को भूमि में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से रोका था। फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जे की कोशिश पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद विपक्षियों ने षड्यंत्र रचते हुए गाटा संख्या 1278/0.03 डिसमिल की पैतृक भूमि को कूटरचित विक्रय पत्र के जरिए मुन्ना खां के नाम कर दिया। जबकि उन्हें न्यायालय के स्थगन आदेश की पूरी जानकारी है। गुंडागर्दी के बल पर पोल गाड़ने का आरोप बताया गया कि 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आरोपियों ने असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया और मौके पर पोल गाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। 112 पर कॉल के बाद पहुंची पुलिस, टला विवाद घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पीछे हट गए।बालू-ईंट डलवाकर फिर कब्जे की तैयारी पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने न्यायालय को गुमराह कर 8 अप्रैल 2026 को फर्जी नकल हासिल की और अब जमीन पर अवैध कब्जे की नीयत से बालू व ईंटें डलवा दी हैं।

कभी भी हो सकता है विवाद

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि आरोपी लगातार झगड़ा करने और जबरन निर्माण कर कब्जा करने की कोशिश में हैं, जिससे कभी भी बड़ा विवाद हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया