मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओं को मिला सुनहरा मौका, 116 कंपनियों ने किया शॉर्टलिस्ट

मेगा जॉब फेयर-2026 में 3200 युवाओं को मिला सुनहरा मौका, 116 कंपनियों ने किया शॉर्टलिस्ट

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गुरुग्राम।शिक्षा और प्लेसमेंट के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके वर्ल्ड कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, फरुखनगर, गुरुग्राम में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मंच साबित हुआ। इस भव्य आयोजन में 116 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए। कॉलेज के रजिस्ट्रार युद्धवीर सिंह लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि जॉब फेयर में करीब 4000 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 3200 अभ्यर्थियों को विभिन्न सेक्टर की कंपनियों द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया। यह आंकड़ा आयोजन की सफलता और युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। मेगा जॉब फेयर में देश-विदेश की नामी मल्टीनेशनल कंपनियों जैसे एक्सिस बैंक, पेटीएम, सुब्रोस, जस्ट डायल, एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस, बजाज कैपिटल, मैकडॉनल्ड्स, केएफसी, योकोहामा, कपारो ऑटोमोबाइल, टीमलीज (कॉग्निजेंट के लिए) और रिनोविजन (केपीएमजी के लिए) सहित कई बड़ी कंपनियों ने भाग लेकर प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया। इस जॉब फेयर में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बीटेक, बीसीए, बीबीए, एमटेक, एमसीए, एमबीए और पॉलिटेक्निक के छात्रों को कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, फाइनेंस, रियल एस्टेट, एचआर और बैंकिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अवसर प्रदान किए गए। कॉलेज के मैनेजिंग ट्रस्टी कुंवर निशांत सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि इस तरह के मेगा जॉब फेयर के माध्यम से हजारों विद्यार्थियों को पहले भी रोजगार मिल चुका है। उन्होंने मेगा जॉब फेयर-2026 के सफल आयोजन के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट) श्रद्धा चौऋषिया और उनकी टीम को बधाई दी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया