तेज रफ्तार का कहर: राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुचलकर भागा चालक, गांव में आक्रोश
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर फर्रुखाबाद। क्षेत्र
अमृतपुर के कुबेरपुर के पास दर्दनाक हादसा, मौके पर ही तोड़ा दम– आरोपी वाहन चालक फरार, वन विभाग को दी गई सूचना– ग्रामीणों ने उठाए सवाल, बोले- सड़क पर नहीं सुरक्षित इंसान और वन्यजीव, अमृतपुर क्षेत्र के कुबेरपुर गांव के पास मंगलवार को एक बेहद संवेदनशील और दुखद घटना सामने आई, जहां भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया, बल्कि वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गाँव निवासी एक व्यक्ति तेज रफ्तार वाहन से गुजर रहा था। तभी सड़क किनारे मौजूद मोर अचानक वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बिना रुके वाहन समेत फरार हो गया। ग्रामीणों ने किया पीछा, लेकिन भाग निकला आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज रफ्तार का फायदा उठाकर फरार हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर गहरा आक्रोश देखने को मिला। वन विभाग करेगा कार्रवाई, पंचनामा की तैयारी ग्रामीणों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष इंद्रजीत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को अवगत करा दिया है। जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मृत मोर का पंचनामा भरते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।लगातार बढ़ रहा तेज रफ्तार का खतरा स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार बढ़ रहा है। इससे न सिर्फ आम नागरिक बल्कि वन्यजीव भी असुरक्षित हो गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाए।
व्यवस्था पर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि राष्ट्रीय पक्षी और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जमीनी स्तर पर कितनी गंभीरता है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे हादसे लगातार सामने आते रहेंगे।












