सहारनपुर थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

सहारनपुर थाना नकुड़ पुलिस ने चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर सहारनपुर क्षेत्र

सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया है। बरामद सामान में 01 गले का सेट, 01 जोड़ी टॉप्स, 08 नोज पिन (पीली धातु), 01 जोड़ी पायल, 01 गले का सेट व अन्य आभूषण (सफेद धातु), 8,200 रुपये नगद तथा करीब 532 ग्राम सफेद धातु की ईंट शामिल है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने क्षेत्र में हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस द्वारा बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal