पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार की 5वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, संतोष गंगवार सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक केसर सिंह गंगवार की 5वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, संतोष गंगवार सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर,नवाबगंजबरेली

पुष्प अर्पित कर याद किए गए जनप्रिय नेता, बेटे विशाल गंगवार ने जताया जनता और पार्टी के प्रति आभार

नवाबगंज।121 विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने एकत्र होकर स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम संतोष गंगवार ने विशेष रूप से पहुंचकर स्वर्गीय नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि केसर सिंह गंगवार एक जनप्रिय और समर्पित नेता थे, जिनकी कमी क्षेत्र को हमेशा खलेगी।पुण्यतिथि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनता ने पुष्प वर्षा कर अपने प्रिय नेता को याद किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद किए जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य गंगवार नवाबगंज चेयरमैन प्रतिनिधि नीरेंद्र सिंह राठौर, भदपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रवि शंकर गंगवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार के पुत्र विशाल गंगवार ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया  उन्होंने कहा कि उनके परिवार को भारतीय जनता पार्टी का लगातार समर्थन मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उन्होंने 121 विधानसभा क्षेत्र की जनता का दिल से अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनके परिवार की सबसे बड़ी ताकत है।श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें