बहराइच के मोतीपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

बहराइच के मोतीपुर पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौकी इंचार्ज, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र गिरी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। वर्दी की आड़ में वसूली का ये खेल अब सलाखों के पीछे खत्म हो गया है।””मिली जानकारी के अनुसार, दौलतपुर चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र गिरी पर आरोप है कि वे किसी मामले में नाम निकलवाने के नाम पर पीड़ित से लगातार रुपये की मांग कर रहे थे। उन्होंने नाम बाहर करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।””शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही मंगलवार को दरोगा सुरेश चंद्र गिरी ने रिश्वत की रकम अपने हाथों में ली, वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।””क्षेत्र में दरोगा सुरेश चंद्र गिरी की कार्यशैली को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, थाने में तैनाती के दौरान दरोगा पर लगातार अवैध वसूली करने के आरोप लगते रहे हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें