प्रयागराज में हाईवोल्टेज ड्रामा: निलंबित JE टॉवर पर चढ़ा, बहाली की मांग पर अड़ा

प्रयागराज में हाईवोल्टेज ड्रामा: निलंबित JE टॉवर पर चढ़ा, बहाली की मांग पर अड़ा

संवाददाता आयुष मिश्रा

प्रयागराज। जार्जटाउन इलाके में बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर के दफ्तर के बाहर गुरुवार को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। निलंबित जूनियर इंजीनियर (JE) अभय यादव विरोध जताते हुए दफ्तर के कम्युनिकेशन टॉवर पर चढ़ गए और जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि अभय यादव के समर्थन में उनके साथी भी मौके पर पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए निलंबन वापस लेने की मांग करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जेई का निलंबन रद्द नहीं किया जाता और संबंधित अधिकारी को हटाया नहीं जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा।

पुलिस मौके पर, समझाने की कोशिश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। अधिकारी लगातार अभय यादव को टॉवर से नीचे उतरने के लिए समझा रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक वह अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

लापरवाही के आरोप में हुआ निलंबन

जानकारी के अनुसार, अभय यादव झूंसी क्षेत्र के छिब्बैया फीडर पर तैनात हैं। बुधवार को करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई थी, जिसके बाद लापरवाही के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया। इसी कार्रवाई से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

आत्महत्या की दी चेतावनी

टॉवर पर चढ़े अभय यादव का कहना है कि यदि उनका निलंबन वापस नहीं लिया गया, तो वह कूदकर जान दे देंगे। नीचे मौजूद उनके साथी भी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पिछले तीन घंटे से यह हाईवोल्टेज ड्रामा जारी है और पुलिस व प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया