बाबागंज: पत्नी के लापता होने से परिवार में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जिला संवाददाता अमित शुक्ला बाबागंज/महेशगंज, प्रतापगढ़ | प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के पींग गांव से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित हरिपाल गौतम ने महेशगंज थाने में दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी पत्नी बीते 28 अप्रैल को घर से शौच जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
हरिपाल गौतम के अनुसार वह पुणे में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पत्नी के अचानक लापता हो जाने से परिवार पर संकट आ गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का पिछले कुछ वर्षों से कुछ लोगों के साथ संपर्क था। मोबाइल फोन की जांच करने पर उसे कुछ नंबर और तस्वीरें मिलीं, जिसके आधार पर उसने आशंका जताई है कि महिला किसी के साथ चली गई हो सकती है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें प्रयागराज में हाईवोल्टेज ड्रामा: निलंबित JE टॉवर पर चढ़ा, बहाली की मांग पर अड़ा












