करहल में देर रात बड़ा हादसा: अज्ञात वाहन से टकराया डम्फर, चालक-परिचालक घायल
संवादाता:पंकज मिश्रा मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र के दुमिला के पास देर रात्रि एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां एक डम्फर अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डम्फर के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें सवार चालक व परिचालक घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा देर रात उस समय हुआ जब डम्फर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। तभी दुमिला के पास सामने से आए या अचानक रास्ते में आए अज्ञात वाहन से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें बाबागंज: पत्नी के लापता होने से परिवार में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस












