सीडीओ की अध्यक्षता में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समीक्षा बैठक आहूत उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग तथा अन्य उर्वरक उत्पादों की टैगिग ना होने पाए: सीडीओ

सीडीओ की अध्यक्षता में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक समीक्षा बैठक आहूत उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग तथा अन्य उर्वरक उत्पादों की टैगिग ना होने पाए: सीडीओ

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक:30.04.2026गाजियाबाद। दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान एवं उर्वरक निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सर्वप्रथम जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गयी।  इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा बैठक में उपस्थित उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अनुदानित उर्वरकों की बिक्री शत प्रतिशत पोस मशीन के माध्यम से ही की जाए। उर्वरकों की बिक्री किसान की जोत के अनुसार फसलों में उर्वरकों की संस्तुत मात्रा के अनुसार की जाए। किसी भी उर्वरक विक्रेता के द्वारा उर्वरकों की जमाखोरी, कालाबाजारी, ओवर रेटिंग तथा अन्य उर्वरक उत्पादों की टैगिग न की जाए।  जनपद में क्रियाशील सहकारी समितियों तथा निजि उर्वरक बिक्री केन्द्रों का समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण एवं उर्वरक स्टॉक सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा निरीक्षण के समय अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। वर्तमान में कृषकों के पास फार्मर आई०डी० होनी आवश्यक है। जिस हेतु समस्त उर्वरक विक्रेताओं को उनके मोबाईल में एग्री स्टैक मोबाईल एप्प डाऊनलोड कराकर फार्म आई.डी. पॅजीकरण कराने विषयक प्रशिक्षण भी दिया गया तथा निर्देशित किया गया, कि प्रत्येक दिवस उर्वरक बिक्री के समय ऐसे कृषक जिनकी फार्मर आई०डी० नहीं बनी है। उनकी फार्मर आई०डी० का पंजीकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, प्रतिनिधि जिला गन्ना अधिकारी, प्रतिनिधि सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता, जनपद में क्रियाशील सहकारी / गन्ना समितियों के सचिव एवं निजि उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal