श्रीराम रिंग्स एंड पिस्टन में देखा गया लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का लाईव प्रसारण मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘डिजिटल लेबर चौक ऐप’ का शुभारंभ, नया वेतन बोर्ड पर भी हुई चर्चा

श्रीराम रिंग्स एंड पिस्टन में देखा गया लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ का लाईव प्रसारण मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने किया ‘डिजिटल लेबर चौक ऐप’ का शुभारंभ, नया वेतन बोर्ड पर भी हुई चर्चा

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

दिनांक: 01 मई 2026श्रमिकों के भुगतान में टालमटोल या कटौती करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी: सीएम मुख्यमंत्री महोदय ने श्रमिकों को दिया योजनाओं का लाभ जिसमें स्वास्थ्य और सुरक्षा में आयुष्मान योजना का विस्तार, ईएसआईसी अस्पताल। बुनियादी सुविधाओं में श्रमिक हॉस्टल और डोरमेट्री, सस्ती कैंटीन। शिक्षा और भविष्य में टैबलेट वितरण, अटल आवासीय विद्यालय गाजियाबाद। 1 मई 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ में शिरकत की। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद के मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में श्रीराम रिंग्स एंड पिस्टन में श्री रविंद्र कुमार माँदड जिलाधिकारी, श्री अभिनव गोपाल मुख्य विकास अधिकारी, श्री अनुराग मिश्र उपश्रमायुक्त, श्री रजनीश जुल्का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीराम पिस्टन, संजय मिश्रा एचआर हेड और कमल कुमार उपस्थित रहे।  लगभग 500 कर्मचारियों/ श्रमिकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की गई।स्वास्थ्य और सुरक्षा (Health & Insurance): आयुष्मान योजना का विस्तार: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश के शेष 15.83 लाख निर्माण श्रमिकों को भी आयुष्मान कार्ड के दायरे में लाया जाएगा।  अब तक 12.26 लाख श्रमिकों को यह लाभ मिल चुका है। ईएसआईसी अस्पताल: ग्रेटर नोएडा (नॉलेज पार्क) में 7 एकड़ भूमि पर 300 बेड का नया ईएसआईसी अस्पताल और गोरखपुर में 5 एकड़ पर अस्पताल बनाने की आधारशिला रखी गई। साथ ही प्रदेश के 34 अन्य जिलों में भी नए ईएसआईसी अस्पताल प्रस्तावित हैं। बुनियादी सुविधाएं (Infrastructure & Amenities): श्रमिक हॉस्टल और डोरमेट्री: नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए हॉस्टल और रहने के लिए डोरमेट्री की व्यवस्था की जाएगी। सस्ती कैंटीन: श्रमिकों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए ‘सस्ती कैंटीन’ शुरू करने का निर्देश दिया गया है। डिजिटल लेबर चौक ऐप: श्रमिकों को आसानी से काम दिलाने और उनकी पहचान को डिजिटल बनाने के लिए ‘डिजिटल लेबर चौक’ ऐप का शुभारंभ किया गया।  शिक्षा और भविष्य (Education & Skill): टैबलेट वितरण: श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए टैबलेट वितरित किए गए। अटल आवासीय विद्यालय: कार्यक्रम में अटल आवासीय योजना के तहत मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया। श्रमिक केंद्र: बलरामपुर, झांसी और गोंडा में नए श्रमिक केंद्रों की स्थापना। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को “नया भारत के वास्तुकार” और प्रदेश की विकास यात्रा की “मौन शक्ति” बताते हुए उनके सम्मान और स्वावलंबन के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।नया वेतन बोर्ड (Wage Board): प्रदेश में एक नए वेतन बोर्ड के गठन की योजना पर भी चर्चा की गई। कड़े निर्देश और चेतावनीवेतन भुगतान पर सख्ती: मुख्यमंत्री ने स्पष्ट चेतावनी दी कि श्रमिकों से काम लेकर उनके भुगतान में टालमटोल या कटौती करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें