सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत

सीडीओ अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आहूत

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक:30अप्रैल2026गाजियाबाद।जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन रानी दुर्गावती सभागार में श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता एवं डॉ० अमित विक्रम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी गाज़ियाबाद एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की समीक्षा एवं निम्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी समस्त सरकारी चिकित्सालयों की ओ०पी०डी०, आई०पी०डी०, सर्जरी कार्य के विषय में चर्चा हुई तथा सर्जरी कार्य में वृद्धि हेतु निर्देश दिए गए। आशा के भुगतान के विषय में चर्चा हुई जिसमें कम से कम 8000/-प्रति आशा औसतन होना चाहिए। नवनियुक्त मेडिकल ऑफिसर की अभिमुखीकरण कराये जाने के लिए सुझाव दिए गए। जीएसवाई कि उपलब्धि एवं भुगतान के विषय में चर्चा हुई। समस्त एएएम के एनक्यूएएस के लिए लक्ष्य दिए गए। एएएम डैशबोर्ड के विषय में विस्तार से चर्चा हुई। ई-संजीवनी के विषय में डाटा साँझा करते हुए इसे बढ़ाये जाने हेतु निर्देश दिए गए। एनसीडी स्क्रीनिंग, आभा आईडी क्रिएशन, के विषय में चर्चा हुई तथा सभी सम्बंधित नोडल अधिकारीयों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि बढ़ाये जाने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal