आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
शवादों के अधिकतम निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश गौतम बुद्धनगर 01 मई, 2026 जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई 2026 को जनपद मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय तथा समस्त तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन प्रस्तावित है। इस लोक अदालत में दीवानी वाद, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दाखिल खारिज एवं भूमि पट्टा संबंधी प्रकरण, बेगार श्रम संबंधी मामले, शमनीय प्रकृति के फौजदारी वाद, बैंक ऋण प्रकरण, राजस्व संबंधी मामले, वन भूमि संबंधी प्रकरण, भूमि अर्जन से संबंधित वाद, मोटर वाहन दुर्घटना मुआवजा दावे सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह सहमति के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जनपद न्यायधीश अतुल श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन मे एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर हरिकेष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज न्यायिक मजिस्ट्रेटगण अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम नागरिकों को सरल, सहज एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय लोक अदालत का नियमित आयोजन किया जा रहा है। अतः सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट वादों का पूर्व चिन्हांकन कर पक्षकारो को नोटिस आदि के माध्यम से सूचित करते हुये समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करें, जिससे 09 मई को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण संभव हो सके और नागरिकों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो। उक्त बैठक में अपर सिविल जज एसडी / एसीजेएम मयंक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राणिकरण शिवानी रावत, अपर सिविल जज एसडी / एसीजेएम विरेक अग्रवाल, अपर सिविल जज एसडी / एसीजेएम रवि कुमार सागर, अपर सिविल जज एसडी / एसीजेएम सुमित कुमार, सिविल जज सीडि रिचा शुक्ला, सिविल जज जूडि अंकिता सिंह, सिविल जज जूडि जूही आनंद, सिविल जज जूडि प्रभात कुमार व सिविल जज जूडि सिद्धार्थ कुमार उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।












