पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या की घटना कारित करने वाला अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार । कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर 

दिनांक 01.05.2026पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, गिरफ्तारी / पुलिस मुठभेड़ का विवरणः- उक्त सम्बन्ध में श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी एवं थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग व मु0अ0सं0 165/2026 धारा 103(1)BNS में तलाश वांछित अभियुक्त अन्तर्गत थाना लोनी बॉर्डर के बेहटा पुलिया पास चैकिंग की जा रही थी तभी जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आपके थाना के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल पता आशु के मकान से आगे केमिस्ट की दुकान वाली गली बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद अपने अन्य साथी के साथ बेहटा की तरफ आ रहे है । चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगे तथा एक व्यक्ति गिर गया जो स्वयं को पुलिस से घिरता देख तथा पीछा करने पर अभियुक्त द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर किया,पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही की गयी । जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल पताः आशु के मकान से आगे केमिस्ट की दुकान वाली गली बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष बताया । घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है
पूछताछ का विवरण
गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मैने दिनांक 29.04.2026 को रमेश शर्मा नि0 उत्तरांचल बिहार सोसायटी लोनी बॉर्डर की अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर हत्या कर दी थी गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता आनन्द कुमार पुत्र श्यामलाल पता आशु के मकान से आगे केमिस्ट की दुकान वाली गली बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष।बरामदगी का विवरण 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आनन्द कुमार के विरुद्ध थाना लोनी बार्डर पर 01 मुकदमा दर्ज है।1.165/2026 धारा 103(1) बीएनएस थाना लोनी बार्डर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम ।












