रायबरेली: गंगा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर घायल
रायबरेली, उत्तर प्रदेश: जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ट्रक का टायर अचानक फट जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में घायल लोगों में माता, पिता और उनका बेटा शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कठघर के पास की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।












