आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग: टायर फटते ही मचा हड़कंप, 

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती बस में भीषण आग: टायर फटते ही मचा हड़कंप, 

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

आगरा। सोमवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब लखनऊ से गुरुग्राम जा रही एक प्राइवेट बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे किलोमीटर 15.600 पर हुई, जब बस के पिछले टायर में आग भड़कने के बाद तेज धमाका हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस में ड्राइवर समेत कुल 32 यात्री सवार थे। खेरागढ़ निवासी चालक हरेन्द्र वीर सिंह ने तत्परता और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। उनकी समझदारी और यात्रियों के सहयोग से सभी लोग समय रहते बस से बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि अधिकांश यात्रियों का सामान बस में ही जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।कुछ देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान एक्सप्रेसवे पर यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा, जिसे बाद में ओवरटेकिंग लेन से सुचारू कर दिया गया। इस घटना में किसी भी यात्री को कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बसों के जरिए उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घटना फतेहाबाद क्षेत्र की बताई जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्रांतर्गत रावण दहन कार्यक्रम के दृष्टिगत रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

“मिशन शक्ति अभियान 6.0” व “मिशन सहयोग” के अंतर्गत सर्विलांस सेल नोएडा, नोएडा जोन के थाना सेक्टर-58 व अन्य थानोंं द्वारा गुम हुए विभिन्न कंपनियों के 108 कीमती स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए