पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “दो गज पीछे”अभि यान,मोदीनगर तथा मुरादनगर में,
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर
श्री सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण महोदय द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर व अन्य पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र मोदीनगर तथा मुरादनगर में, पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से चलाये जा रहे “दो गज पीछे”अभियान के अंतर्गत बाजारों, गलियों और मुख्य मार्गों पर जाकर दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया। उन्हें समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।












