प्रतापगढ़।स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत – ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से झड़प।

प्रतापगढ़।स्कूल जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत – ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस से झड़प।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा 9 की छात्रा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से बदसलूकी भी की। रानीगंज के दमदम गांव निवासी सूर्यपाल बिंद की 14 वर्षीय बेटी रोशनी बिंद जीजीआईसी दमदम में कक्षा 9 की छात्रा थी। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। घर से कुछ दूर दमदम में ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशनी का सिर फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

बॉर्डर विवाद बना हंगामे की वजह।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने ट्रैक्टर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना स्थल प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले की सीमा के पास होने के कारण पहले प्रयागराज की बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची। इसे लेकर ग्रामीण भड़क गए। उनका कहना था कि घटना रानीगंज थाना क्षेत्र की है तो बहरिया पुलिस क्यों आई। आक्रोशित लोगों की बहरिया पुलिस से तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। माहौल बिगड़ता देख रानीगंज और फतनपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को शांत कराया।

पोस्टमार्टम को लेकर अड़े ग्रामीण।

हादसे के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिजन और ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से रोक रहे हैं।  उनकी मांग है कि ट्रैक्टर चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रानीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच चल रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें