दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, हथगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता
रिपोर्ट: बृजेन्द्र मौर्य, फतेहपुर: पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज थाना हथगांव पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थाना हथगांव क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 117/2025 धारा 65(1)/115(2)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त इन्द्रजीत कुमार पुत्र सत्यजीत (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम चकीवा मजरे सेमरामानापुर को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे:
- प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता
- वरिष्ठ उपनिरीक्षक विद्या प्रकाश सिंह
- कांस्टेबल जय सिंह यादव
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
ये भी पढ़ें सिद्धार्थ नगर: गांव खनता 21 में मोहर्रम पर ताजिया जुलूस, हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक












