पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़

थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़  पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना बाघराय पुलिस द्वारा “हत्या के प्रयास” के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त रोमित को 01 अदद चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना बाघराय पुलिस द्वारा अभियुक्त को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 11.05.2026 को वादी निवासी बरबन का पुरवा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने वादी के पुत्र को गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस संबंध में थाना बाघराय पर मु0अ0सं0-114/26 धारा 115(2), 352, 351(3), 109(1) बीएनएस बनाम 01 नामजद अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में थाना बाघराय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। उ0नि0 विनीत कुमार यादव, उ0नि0 देवी दयाल वर्मा, महिला आरक्षी खुशबू यादव एवं आरक्षी शिवम उपाध्याय द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

रोमित पुत्र विजय गौतम निवासी ग्राम बरबन का पुरवा मजरे शकरदहा थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 20 वर्ष।

बरामदगी

01 अदद चाकू बरामद।

पुलिस टीम

उ0नि0 विनीत Kumar यादव, उ0नि0 देवी दयाल वर्मा, महिला आरक्षी खुशबू यादव एवं आरक्षी शिवम उपाध्याय थाना बाघराय जनपद प्रतापगढ़।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया