एसएसपी सहारनपुर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी सहारनपुर ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर सहारनपुर।

पुलिस कार्यालय सहारनपुर में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रखीं। इस अवसर पर एसएसपी सहारनपुर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। सहारनपुर पुलिस द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से आमजन और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास लगातार जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें