थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा घर मे घुसकर चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 पीली धातु की छड़ (वजन करीब 86 ग्राम) बरामद ।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 31.03.2026गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना साहिबाबाद पर वादी उमेशकान्त उपाध्याय द्वारा लिखित तहरीर दी,और बताया गया कि दिनांक 30.3.2026 की रात्रि को अपने घर से बाहर गये हुये थे जब हम लोग घर पर वापस आये तो हमे पता चला कि हमारे घर पर चोरी हो गयी है घर मे रखे हुये कीमती आभूषण व नगद रुपये चोरी हो गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर धारा 305 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में आज दिनांक 12.05.2026 को साहिबाबाद पुलिस टीम व स्वाट टीम ट्रांसहिण्डन द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त रेहान पुत्र इरफान नि० गली न0 26 मुस्तफाबाद, वाटिका पुलिस चौकी के पास थाना दयालपुर दिल्ली उम्र करीब 19 वर्ष 2. मो0 सुहैल पुत्र मो० तौहीद निवासी गली न0 9 कैंची वालो की दुकान के सामने फर्स्ट फ्लोर इमरान के मकान मे किरायेदार मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली मूल निवासी धौलाना बस अड्डा के पास गुलावटी थाना गुलावटी जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 25 वर्ष को लोहिया पार्क के गेट न0 4 के पास से करीब 86 ग्राम पीली धातु की छड़ सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2),331(4),3(5) बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि साहब हम लोग रात्रि मे बन्द मकान की तलाश करते है। जब हम लोगों को पूरा विश्वास हो जाता है कि मकान मे कोई मौजूद नही है तब हम बन्द मकान में चोरी करते है करीब सवा महीने पहले हमारे द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर वृन्दावन गार्डन में एक बन्द मकान में चोरी की थी। जहां से हमने जेबर और कैश चुराया था। चुराये हुए रुपये को हमने आपस में बांट कर मौज मस्ती मे खर्च कर दिया था, बचे हुये जेबरो को हमने गला कर आपस में बांट लिया था। मामला पुराना होने पर गली हुयी सोने की छड़ को बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों नाम पता :-1. रेहान पुत्र इरफान नि0 गली न0 26 मुस्तफाबाद, वाटिका पुलिस चौकी के पास थाना दयालपुर दिल्ली उम्र करीब 19 वर्ष,2. मो0 सुहैल पुत्र मो० तौहीद निवासी गली न0 9 कैंची वालो की दुकान के सामने फर्स्ट फ्लोर इमरान के मकान मे किरायेदार मुस्तफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली मूल निवासी धौलाना बस अड्डा के पास गुलावटी थाना गुलावटी जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 25 वर्ष।बरामदगी का विवरण:-02 पीली धातु की छड़ (वजन करीब 86 ग्राम) बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः- गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना साहिबाबाद पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-स्वाट टीम ट्रांसहिंडन जोन कमि० गाजियाबाद। थाना साहिबाबाद पुलिस टीम कमि० गाजियाबाद ।












