मुख्य विकास अधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में ढैंचा योजना एवं उर्द मिनीकिट हेतु ई-लाटरी सम्पन्न

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में ढैंचा योजना एवं उर्द मिनीकिट हेतु ई-लाटरी सम्पन्न

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 12 मई, 2026 जिला कृषि अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि कृषि विभाग अंतर्गत ढैंचा योजना एवं मिनीकिट उर्द योजना के तहत किसानों द्वारा विभागीय पोर्टल पर बुकिंग कराई गई थी।  ढैंचा योजनान्तर्गत जनपद में 300 लक्ष्य के सापेक्ष 390 तथा मिनीकिट उर्द के अंतर्गत 25 लक्ष्य के सापेक्ष 26 पैकेटों की बुकिंग हुई। इसी क्रम में आज पोर्टल पर बुकिंग के सापेक्ष मुख्य विकास अधिकारी श्री शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में ई-लाटरी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रगतिशील कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।  ई-लाटरी के माध्यम से चयनित कृषक एक सप्ताह के भीतर संबंधित बीज गोदाम से ढैंचा बीज एवं उर्द मिनीकिट बीज प्राप्त कर सकते हैं।

गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें