जिला सेवायोजन अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा,सुचना ,इच्छुक अभ्यर्थी सऊदी अरब में रोजगार हेतु करें आवेदन
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
दिनांक 12 मई 2026 गाजियाबाद। जिला सेवायोजन अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया गया कि भारत सरकार एंव उ०प्र० शासन की मंशा के अनुरूप बेरोजगारों की रोजगारिता में वृद्धि के उद्देश्य से निदेशक, सेवायोजन निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश एवं समन्वय में विदेश जाने के इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु सऊदी अरब में निम्नलिखित रिक्तियाँ रोजगार संगम rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर अपलोड कर दी गयी है।जिनका विवरण अधोलिखित है-01. फैब्रिकेशन सुपरवाइजर के 05 पदों हेतु जिसका वेतन-99188/- प्रतिमाह, आयुसीमा 30 से 48 वर्ष व अनुभव। 02. मैकेनिकल हेल्पर के 20 पदों हेतु जिसका वेतन 29773/- आयुसीमा 25 से 35 वर्ष व अनुभव। 03. सी०एस० वेल्डर टीआईजी एण्ड आर्क के पदों हेतु जिसका वेतन 62408/ आयुसीमा 24 से 35 वर्ष व अनुभव। 04. पाइप फैब्रिकेटर के 15 पदों हेतु जिसका वेतन 43962/ प्रतिमाह, आयुसीमा 24 से 35 वर्ष व अनुभव । 05. स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर के 08 पदों हेतु जिसका वेतन 42191-/ प्रतिमाह, आयुसीमा 24 से 35 वर्ष व अनुभव।06. मैकेनिकल टेक्निशियन के 08 पदों हेतु जिसका वेतन 60465-/ प्रतिमाह, आयुसीमा 26 से 42 वर्ष व अनुभव। 07. फैब्रिकेटर फोरमैन के 05 पदों हेतु जिसका वेतन 58650- प्रतिमाह, आयुसीमा 30 से 48 वर्ष व अनुभव।08. मैकेनिकल फीटर के 15 पदों हेतु जिसका वेतन 58422-/ प्रतिमाह, आयुसीमा 26 से 42 वर्ष व अनुभव इच्छुक अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर रिक्तियों का अवलोकन कर अपनी योग्यता एंव रूचि के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।












