मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि आवास पहुंचकर जताया शोक
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मंगलवार को उनके आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि यह निधन बेहद दुखद और अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री के पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।












