मेरठ में रिश्वत कांड का खुलासा: दरोगा के नाम पर पैसे लेने आया कारोबारी गिरफ्तार, थाने में बिगड़ी तबीयत

मेरठ में रिश्वत कांड का खुलासा: दरोगा के नाम पर पैसे लेने आया कारोबारी गिरफ्तार, थाने में बिगड़ी तबीयत

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में माधवपुरम पुलिस चौकी के पीछे एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गौरव गर्ग के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर ब्रह्मपुरी थाने में तैनात दरोगा वैभव कुमार के लिए रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि पीड़िता फरहीन से एक मुकदमे की चार्जशीट सीओ कार्यालय से पास कराकर कोर्ट में दाखिल कराने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी थी। शिकायत के आधार पर टीम पहले से जाल बिछाकर मौके पर मौजूद थी। जैसे ही गौरव गर्ग ने दरोगा वैभव कुमार का नाम लेकर पीड़िता से रुपये लिए, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान माधवपुरम चौकी के पीछे खड़ी कार से भी पूछताछ की गई। इसके बाद टीम गौरव गर्ग को लेकर थाना टीपी नगर पहुंची, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा वैभव कुमार वर्ष 2023 बैच का सब-इंस्पेक्टर है। रिश्वत मांगने का आरोप उसी पर लगाया गया है, जबकि गौरव गर्ग कथित रूप से उसके कहने पर रकम लेने पहुंचा था। गौरव गर्ग मधुवन कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है और कपड़ों व किताबों का कारोबारी है।

थाने में बिगड़ी गौरव गर्ग की तबीयत

टीपी नगर थाने पहुंचने के बाद अचानक गौरव गर्ग की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे संभालने की कोशिश की। उसे पानी पिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पानी भी नहीं पिया। स्थिति बिगड़ने पर तुरंत उसे अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। एंटी करप्शन टीम गौरव गर्ग को लेकर केएमसी अस्पताल पहुंची, जहां उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक तनाव और थकावट के कारण वह बेहोश हुआ था।

फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद कुछ लोगों ने सवाल उठाए कि मुख्य आरोपी दरोगा वैभव कुमार अब तक पकड़ से बाहर है, जबकि पैसे लेने पहुंचे गौरव गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया। लोगों का कहना है कि रिश्वत मांगने का आरोप सीधे दरोगा पर है और उसी के कहने पर गौरव रकम लेने पहुंचा था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया