“अवैध खनन माफियाओं का खूनी खेल! साहू परिवार पर आधी रात जानलेवा हमला, महिलाओं से बदसलूकी — सिर्फ 3 गिरफ्तारी से भड़का समाज”

“अवैध खनन माफियाओं का खूनी खेल! साहू परिवार पर आधी रात जानलेवा हमला, महिलाओं से बदसलूकी — सिर्फ 3 गिरफ्तारी से भड़का समाज”

“15-20 हमलावरों का आरोप, बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे; न्याय की मांग लेकर डीआईजी कार्यालय पहुंचा साहू समाज, पुलिस कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल”

जिला संवाददाता : ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। ग्राम भिनपुरी-ओटेबंद में अवैध मिट्टी खनन का विरोध करना साहू परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि आम रास्ते पर जेसीबी से जबरन मिट्टी खनन किए जाने का विरोध करने पर पहले खुलेआम धमकियां दी गईं और फिर देर रात हथियारनुमा सामान लेकर पहुंचे आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय, आक्रोश और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पीड़ित परिवार के अनुसार चकेंद्र वर्मा, रेखराज वर्मा, निलेश वर्मा, टिकेंद्र वर्मा सहित 15 से 20 लोग डंडा, रॉड और अन्य हथियारनुमा सामान लेकर पहुंचे और कोमल साहू, मिथलेश साहू एवं शंभू राम साहू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर दो मोबाइल फोन और लगभग ₹30 हजार नगद भी छीनकर ले गए। “महिलाओं तक को नहीं छोड़ा, घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी” परिवार का आरोप है कि घटना के बाद देर रात आरोपी दोबारा घर पहुंचे और महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। तिरिथ बाई, अरुणा साहू और यामिनी साहू ने आरोप लगाया कि घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज, जातिसूचक अपमान और जान से मारने की धमकी दी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी कथित रूप से हाथापाई की गई, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

“सिर्फ 3 गिरफ्तारी से भड़का समाज, बाकी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं”

मामले में पुलिस द्वारा केवल तीन आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने और उनके भी जमानत पर बाहर आने से साहू समाज में भारी नाराजगी फैल गई है। समाज के लोगों का कहना है कि घटना में 15 से 20 लोग शामिल थे, लेकिन बाकी आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे पीड़ित परिवार लगातार भय के साए में जीने को मजबूर है।

“क्या आरोपियों को मिला है राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण?”

समाज के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायतें और समाचार प्रकाशित हुए थे, लेकिन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले लगातार बुलंद होते गए। समाज के लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या इन्हें राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है?

“डीआईजी कार्यालय पहुंचा जनआक्रोश, सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग”

इसी मुद्दे को लेकर जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समाज के लोग डीआईजी कार्यालय पहुंचे और डीआईजी रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि हमले में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, निष्पक्ष जांच कर कड़ी धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

महिलाओं ने भी थाना प्रभारी मयंक मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की।

डीआईजी कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में जिला साहू संघ अध्यक्ष नारद साहू, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. विनय साहू, जिला मीडिया प्रभारी ताम्रध्वज साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष रोहित साहू, सीमा साहू, छोटूराम साहू, महेश साहू, दीना साहू, मोंटी साहू, नूतन साहू, गजानंद साहू, शत्रुघ्न साहू, भागीरथी साहू, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं पीड़ित परिवार उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया