इटावा में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक समेत पांच हिरासत में

इटावा में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, संचालक समेत पांच हिरासत में

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार देर रात पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर संचालक समेत दो पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सीओ सिटी और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने देर रात स्पा सेंटर पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और वहां मौजूद लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्पा सेंटर में संचालित गतिविधियों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद छापेमारी की कार्रवाई की गई। मौके से मिले दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal