सांगीपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

सांगीपुर थाने का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

संवाददाता : सदानंद द्विवेदी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने गुरुवार को थाना सांगीपुर का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं को गहनता से परखा। उन्होंने मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाने के मेस में भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई की स्थिति का भी अवलोकन किया। एसपी दीपक भूकर ने लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। विशेष रूप से महिला संबंधी मामलों में गंभीरता और संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया गया। उन्होंने थाना पुलिस को रात्रि गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सतर्कता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal