भीषण गर्मी, बिजली कटौती, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा का प्रदर्शन

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता उर्फ संटू, सपा अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष अभिनय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि प्रदेश में आम जनता बिजली संकट, महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, लेकिन सरकार समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रही है।
सपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनता की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal