ईद और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कस्बों में निकला फ्लैग मार्च

ईद और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, कस्बों में निकला फ्लैग मार्च

अमृतपुर और राजेपुर थाना पुलिस ने भारी फोर्स के साथ संभाला मोर्चा, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

फर्रुखाबाद  ईद एवं आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने को लेकर जनपद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। फतेहगढ़ पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर अमृतपुर थाना अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह एवं राजेपुर थाना अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने भारी पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

कई कस्बों और गांवों में किया पैदल गश्त

पुलिस टीम ने कस्बा राजेपुर, अमृतपुर, राजपुर, हुसैनपुर, अलीगढ़ समेत विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। इस दौरान पुलिस ने माइक के माध्यम से आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी प्रकार के विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर

त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने या सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें