मथुरा काले तेल की फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग

मथुरा काले तेल की फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग

रिपोर्ट जय भगवान बघेल मथुरा जिले की छाता तहसील में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक काले तेल की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के आसपास लगे पेड़-पौधे भी इसकी चपेट में आ गए और धू-धू कर जलने लगे। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पुलिस और प्रशासन ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने से फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया, जिससे आग को और फैलने से रोक लिया गया। यह चिल्ल चिलाती गर्मी में आग लगने से लोगों में काफी भय व्याप्त है।

ये भी पढ़ें आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता, जनहित से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी — जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें