मथुरा कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन

मथुरा कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन

रिपोर्ट जय भगवान बघेल मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अंकित गुप्ता के निर्देशन में कोसीकलां रेलवे स्टेशन पर जिंदल ग्रुप के सहयोग रेल कर्मचारी ,स्काउट एवं गाइड द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन किया गया। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस सेवा के अंतर्गत कोसीकलां स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से यात्रियों को अत्यधिक सुविधा एवं राहत प्राप्त हुई है। सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की।

जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया की आगरा मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें मथुरा काले तेल की फैक्ट्री में लगी भीषड़ आग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें